नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2019 के तहत धमतरी विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

0
466

धमतरी – नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2019 के अंतर्गत धमतरी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 24 नवंबर को सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में धमतरी विकासखंड के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया तथा विवाह, फसल कटाई, त्योहार और अन्य परंपरागत थीम के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ दी।

त्योहार थीम अंतर्गत प्रथम पुरस्कार नेहरू युवा केन्द्र की टीम ने फसल कटाई अंतर्गत प्रथम पुरस्कार बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय धमतरी की टीम ने तथा ओपन केटेगरी में प्रथम पुरस्कार हिमेन्द्र एवं टीम ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी 30 नवंबर को कुरूद में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक आदिवासी विकास विभाग, जनपद सीईओ, मंडल संयोजक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here